- HTML in Hindi – First Web
- Basic code of html in Hindi
- How To write code of HTML
HTML First Web page
html मे coding करना या html का प्रोग्राम लिखना बहुत ही आसान होता है सबसे पहले हमे एक editor चाहिए अपने code को लिखने के लिए फिर उस editor को open करेंगे और एक नया file बनायेंगे |
फिर उसके बाद हम उस file को save करेंगे अपने कंप्यूटर मे आप अपने file को कही भी save कर सकते है और कुछ भी name दे सकते है बस file को save करते समय हमे file का extension .html देना होता है | या .htm भी दे सकते है |
फिर उसके बाद हम अपना code लिख सकते है लेकिन उससे पहले हमे यह जान लेना चाहिए की हम html मे code को लिखते कैसे है तो अब निचे दिये गये article को ध्यान से read करे |
How To write code of HTML
HTML मे हम जब भी कोई code लिखते है तो हमे tag create करना पड़ता है और जब भी हम कोई tag create करते है तो हमे कुछ rule को fallow करना पड़ता है |
HTML मे हमे tag create करने के लिए tag को open करना पड़ता है ( For Example ) <html> यहाँ पर html एक opening tag है और जब भी हम कोई tag open करते है | तो उस tag को close भी करना पड़ता है और हमे tag को close करने के लिए बस एक / का use करना पड़ता है ( For Example ) </html> यहाँ पर html एक closing tag है
हम जो भी tag open करते है वो सारे tag <html> tag के अन्दर आते है अब निचे दिये गये basic code को देख सकते है |
Basic code of html
<!DOCTYPE html> <html> <head> <title>Easy Hindi Tutorials</title> </head> <body> <p>Easy Hindi Tutorials</p> </body> </html>
सबसे पहले हमे एक editor चाहिए अपने code को लिखने के लिए और html के code को लिखने के लिए हमारे पास कुछ software available है – निचे दिये गये software को आप download करे और install करे html के code को लिखने के लिए |
१ – Notepad ++
२ – Sublime Text Editor
३ – Brackets
४ – Adobe Dreamweaver
ऊपर दिये गये software को आप download कर सकते है और install कर सकते है अपने code को लिखने के लिए |
HTML Basic Tags | HTML Text formatting |
Previous | Next |
---|