- Introduction to flowchart in C Hindi
- Symbols of flowchart in C language Hindi
- Examples of flowchart in C language Hindi
Introduction of Flowchart
Flow chart हमारे program का graphical representation होता है। जब भी C language मे कोई program लिखते है | तो बिना flow chart के लिखते है। अगर हमे अपना program किसी दूसरे व्यक्ति को समझना हो तो program समझ नही पायेगा | इसीलिए हम Flow chart के माध्यम से अपने program को graphically represent करते है। ताकि कोई भी program के logic को आसानी से समझ सके |
जब हम किसी company मे programmer के रूप में काम करते है | तो हमे coding से पहले flowchart बनाना होता है। क्योंकि companies में हमेसा programmers बदलते रहते है।
हमारे द्वारा बनाये गए project को कोई दूसरा व्यक्ति आसानी से समझ सके और उस पर काम कर सके इसलिए हमे flow charts बनाना पड़ता है ।
Flow chart create करने से हमे program की गहरी knowledge प्राप्त होती है। यानी coding से पहले ही program मे आने वाली errors और result को समझ सकते है |
flowchart complete बनाने के बाद हमे सिर्फ coding को flowchart के अनुसार लिखना होता है। इससे काफी time की बचत भी होती है |
Flow chart का सबसे बड़ा benefit यह होता है | की Flow chart को देखकर किसी भी programming language में flow chart के process को implement कर सकते है। यानी अपना program बना सकते है |
Flowchart हमारे program का blueprint होता है। और flow chart बनाने मे काफी समय भी लगाता है। यहाँ तक Algorithms भी flow chart के अनुसार ही बनाया जाता है।
Symbols of Flowchart
Program को graphically represent करने के लिए हमे कुछ symbols का use करना पड़ता है। यह symbols हमे provide किये गए है। इन्हें flow chart symbols कहा जाता है।
Flow chart मे हर symbol का एक मतलब होता है | जो flow chart देखने वाला आसानी से समझ सकता है। निचे flow chart symbols के बारे में बताया जा रहा है।
Name | Symbols | Explanation |
---|---|---|
Start/End | ![]() |
इस symbol को oval symbol कहा जाता है। और terminal symbol भी कहा जाता है। इसे flow chart को start और end करने के लिए यूज़ किया जाता है। |
Processing | ![]() |
इस symbol को processing symbol कहा जाता है। जो processing के लिए use किया जाता है | |
Input/Output | ![]() |
इस symbol को parallelogram symbol कहा जाता है | यह symbol input और output को दर्शाने के लिए प्रयोग किया जाता है | |
Decision | ![]() |
इसे diamond symbol कहा जाता है | जो decision making statements को दर्शाने के लिए use करते है | |
Arrow (Flow) | ![]() |
इसे arrow symbol कहा जाता है | जो Program का flow दिखाने के लिए arrow symbol का use किया जाता है। |
Example of Flow Chart
मान लीजिये हम एक addition का program बनाना चाहते है | जिसमे user 2 numbers enter करेगा और उन दोनों numbers को add करके result display करना है। तो इसके लिए हम flow chart इस प्रकार बनाएंगे। जो निचे दिया जा रहा है |

ऊपर दिए गए flow chart में सबसे पहले oval symbol के द्वारा flowchart को start किया गया है। फिर rectangle symbol या Processing symbol के द्वारा 3 variables a, b और c declare किया गया है।
फिर parallelogram symbol द्वारा a और b को read करने की process को दिखाया गया है। फिर rectangle symbol के द्वारा दोनों numbers के addition को c variable मे store किया गया है |
उसके बाद parallelogram द्वारा c variable को display करने की process को दिखाया गया है। इसके बाद terminal symbol द्वारा flowchart को stop किया गया है।
C – Constants | C – First Program |
Previous | Next |
---|