- Definition of audio and video in Hindi
- HTML audio and video tag in Hindi
- HTML video and audio tag in Hindi
Introduction to audio and video tag
Video की बात करे तो आप कोई movies देखते है तो screen पर कुछ pictures दिखाई देते है उसी को हम विडियो कहते है | और audio की बात करे तो जो आप movies मे सुनते है उसे हम audio कहते है वैसे तो audio और video के बारे मे हर कोई जनता है फिर भी थोडा सा introduction दे दिया |
html मे <audio> tag का use web page पर audio include करने के लिए किया जाता है ठीक इसी प्रकार से <video> tag भी work करता है | लेकिन दोनों tags के कुछ attributes भी है |
Video Tag
html मे <video> tag का use विडियो का frame बनाने के लिए किया जाता है फिर उसके बाद <source> tag का use करते हुए विडियो को include किया जाता है |
Width and Height Attribute
इस attribute का use video tag मे किया जाता है width attribute का प्रयोग width के लिए किया जाता है |यानी video का चौडाई कितने pixel का होगा इसे हम width attribute के अन्दर define करते है |
ठीक इसी प्रकार से height attribute भी work करता है | यानी विडियो का height कितना होगा इसे हम height attribute के अन्दर define करते है |
Controls Attribute
controls attribute का use controller के लिए किया जाता है यानी विडियो मे controller का use करना चाहते है | तो controls attribute का use कर सकते है |
<video width="320" height="240" controls> </video>
Source Tag
<source> tag का use विडियो tag के अन्दर किया जाता है | <source> tag के द्वारा ही विडियो का path दिया जाता है और <source> tag के भी कुछ attribute होते है |
SRC and Type Attribute
SRC attribute का use video file का path देने के लिए किया जाता है | और type attribute के द्वारा हम अपने विडियो का type बताते है | अब निचे दिये गये code को देखे और समझे |
<video width="320" height="240" controls> <source src="movie.mp4" type="video/mp4"> <source src="movie.ogg" type="video/ogg"> Your browser does not support the video tag. </video>
Audio Tag
html मे audio tag का use audio को include करने के लिए किया जाता है और audio tag के अन्दर भी <source> tag का use किया जाता है लेकिन audio tag का सिर्फ एक ही attribute होता है | controls और controls का use controller के लिए किया जाता है |
<audio controls> <source src="horse.ogg" type="audio/ogg"> <source src="horse.mp3" type="audio/mpeg"> Your browser does not support the audio tag. </audio>
HTML Marquee Tag | HTML Iframe & Embed |
Previous | Next |
---|